कीबोर्ड पियानो Online बजाने के लिए 4 सर्वश्रेष्ठ Websites

By Raman Sharma

on

कई संगीत प्रेमी पियानो सीखना और बजाना पसंद करते हैं। कुछ पियानो प्रेमी अपने खाली समय में पियानो बजाना पसंद करते हैं तो कुछ अपने दिन भर की व्यस्त दिनचर्या से अपने दिमाग को तरोताजा करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन पियानो की महंगी कीमत के कारण कुछ लोग चाहकर भी इस वाद्य यंत्र को नहीं खरीद पाते।

तो, मैं यहां पियानो प्रेमियों के लिए रोचक जानकारी लेकर आया हूं। पियानो बजाने के लिए आपको इसे खरीदने की आवश्यकता नहीं है। आज के तकनीकी दौर में आप इसे मुफ्त में ऑनलाइन बजा सकते हैं। हैरान मत होइए आप में से अधिकांश ने “कीबोर्ड पियानो” के बारे में सुना होगा। और अगर आपने नहीं सुना तो चलिए मैं आपको बताता हूँ की असल में कीबोर्ड पियानो होता क्या है. कीबोर्ड पियानो आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर प्रदर्शित एक प्रकार का virtual piano है जिसे आप कंप्यूटर के कीबोर्ड की मदद से बजा सकते हैं।

कुछ शानदार वेबसाइटें हैं जहां आप इन कीबोर्ड पियानो को मुफ्त में ऑनलाइन चला सकते हैं। चलिए जानते हैं 4 सर्वश्रेष्ठ वेबसाइटों के बारे में जहां आप मुफ्त में कीबोर्ड पियानो online बजा सकते हैं।

1. Online Pianist Virtual Piano

Online Pianist मुफ्त में वर्चुअल कीबोर्ड पियानो बजाने के लिए सर्वश्रेष्ठ वेबसाइटों में से एक है। इस वेबसाइट के virtual piano पेज कर जाते ही आपको एक वर्चुअल पियानो दिखेगा जिसे अपने keyboard की मदद आप बजा सकते हैं।

यह वेबसाइट मजेदार और आसान तरीके से मुफ्त में ऑनलाइन पियानो बजाना सीखने के लिए अलग-अलग मुफ्त ट्यूटोरियल भी प्रदान करती है। इतना ही नहीं, वेबसाइट के अलावा आप Online Pianist के Android और iOS apps को डाउनलोड करके भी पियानो बजाना सीख सकते हैं।

2. VirtualPiano.Net

यह बिल्कुल मुफ्त में कीबोर्ड पियानो ऑनलाइन बजाने के लिए एक और बेहतरीन वेबसाइट है। आपको बस virtualpiano.net वेबसाइट पर जाने की जरूरत है और कुछ ही सेकंड में वर्चुअल पियानो आपके सामने लोड हो जाएगा।

इस वेबसाइट के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह आपको अपने कीबोर्ड का उपयोग करके वर्चुअल पियानो पर बजाने की कोशिश करने के लिए म्यूजिक शीट मिल जाती हैं, जिनकी मदद से आप बहुत ही आसानी से कीबोर्ड से पियानो बजा सकते हैं। कुल मिलाकर यह सभी पियानो प्रेमियों के लिए एक बहुत अच्छी वेबसाइट है।

3. Skoove Virtual Piano

Skoove का वर्चुअल पियानो सबसे अच्छे ऑनलाइन कीबोर्ड पियानो में से एक है। यहाँ आप न सिर्फ अपने कीबोर्ड की मदद से ऑनलाइन पियानो बजा सकते हैं बल्कि कई सारे lessons की मदद से असली पियानो बजाना भी सीख सकते हैं।

आप Skoove के आईओएस और एंड्राइड app भी अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं जो आपको आसान और मज़ेदार lessons के साथ पियानो सिखाते हैं। Skoove आपके द्वारा चलाए जा रहे नोट्स को पहचानने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी उपयोग करता है और इस तरह आपको बेहतर बनाने में मदद करता है।

4. Musicca Virtual Piano

Musicca ऑनलाइन संगीत सीखने के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म है। यह आपको सिर्फ पियानो ही नहीं बल्कि विभिन्न वाद्य यन्त्र जैसे गिटार, ड्रम्स, आदि कंप्यूटर कीबोर्ड की मदद से बजाने की सुविधा प्रदान करता है।

इस वेबसाइट पर कई सारे lessons और exercises की मदद से आसानी से पियानो बजाना सीख सकते हैं। यह कहना उचित नहीं होगा कि सिर्फ पियानो बजाना सीख सकते हैं, बल्कि यहाँ आप संगीत का अच्छा खासा ज्ञान हासिल कर सकते हैं।

Read Also: Online Game खेलने के लिए 10 बेहतरीन Websites

ये चारों मुफ्त में कीबोर्ड पियानो ऑनलाइन बजाने के लिए इंटरनेट पर उपलब्ध सर्वोत्तम वेबसाइटें हैं। यदि आप एक शुरुआत कर रहे हैं और वास्तव में काम करने वाली कुछ कीबोर्ड पियानो वेबसाइटों की तलाश कर रहे हैं, तो उपर्युक्त वेबसाइटें अच्छे विकल्प हो सकती हैं।

Share This Post:

1 thought on “कीबोर्ड पियानो Online बजाने के लिए 4 सर्वश्रेष्ठ Websites”

Leave a Comment