Online हिंदी समाचार के लिए Top Hindi News Websites

By Raman Sharma

on

अगर आप अपने online business, blogging, या किसी भी अन्य व्यवसाय में व्यस्त रहने के कारण समाचार पत्र पढ़ने का समय नहीं दे पाते तो आप भारत की किसी हिंदी न्यूज़ वेबसाइट का उपयोग करके समाचार पढ़ सकते हैं। यदि आप अपने blog या business वेबसाइट पर ऑनलाइन काम करते हैं, तो आपको निश्चित रूप से इनमें से किसी भी Hindi news website पर एक नज़र डालने का समय मिलेगा।

भारतीय समाचारों को हिंदी में पढ़ने के लिए वैसे तो कई वेबसाइटें हैं लेकिन इस पोस्ट में मैंने भारत की सबसे शीर्ष की 10 हिंदी news वेबसाइटों को सूचीबद्ध किया है। आप निम्न में से किसी एक वेबसाइट का उपयोग करके नए और पुराने समाचार ऑनलाइन पढ़ सकते हैं।

इस सूची में अधिकांश समाचार वेबसाइटें अपनी समाचार पत्र सेवा या टीवी समाचार चैनलों के कारण बहुत लोकप्रिय हैं और उनमें से कुछ ऐसी भी है जिनका कोई newspaper या न्यूज़ चैनल तो नहीं है लेकिन उनकी online Hindi news websites बहुत लोकप्रिय हैं। तो आइये, ऑनलाइन हिंदी समाचार पढ़ने के लिए इन वेबसाइटों पर एक नज़र डालते हैं।

1. दैनिक भास्कर

दैनिक भास्कर भारत का सबसे प्रसिद्ध और सबसे बड़ा समाचार पत्र सेवा प्रदाता है। आप दैनिक भास्कर की आधिकारिक हिंदी समाचार वेबसाइट पर नवीनतम समाचार ऑनलाइन भी पढ़ सकते हैं। यहां आप अपने संबंधित राज्य या अपने शहर का चयन करके समाचार पढ़ सकते हैं। इसके अलावा आप online newspaper पढ़ने के लिए इसके e-paper subscription को भी ले सकते हैं।

2. आज तक

आज तक न्यूज़ भारत का सबसे प्रसिद्ध टीवी न्यूज़ चैनल है। आप आज तक की आधिकारिक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पर भी हिंदी समाचार पढ़ सकते हैं । यह भारत में सबसे लोकप्रिय हिंदी समाचार वेबसाइटों में से एक है। यहाँ आप टेक्नोलॉजी से लेकर पॉलिटिक्स तक सभी प्रकार की ख़बरें हिंदी में पढ़ सकते हैं।

3. पत्रिका

पत्रिका भी दैनिक भास्कर की तरह ही एक समाचार पत्र सेवा प्रदाता है। इसके अलावा आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर सभी समाचार ऑनलाइन भी पढ़ सकते हैं। इसके newspaper की तरह ही इसकी हिंदी न्यूज़ website भी भारत में बहुत लोकप्रिय है और बहुत से लोग इसकी विश्वसनीयता और सत्यता के कारण इसको पसंद करते हैं।

यहां भी आप अपनी पसंद जैसे बॉलीवुड, खेल, व्यवसाय आदि का चयन करके समाचार पढ़ सकते हैं। आपके समाचार पत्र प्रारूप में समाचार पढ़ने के लिए e-paper सेवा भी उपलब्ध है।

4. NDTV इंडिया

NDTV भारत के सबसे लोकप्रिय news चैनलों में से एक है जो अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी भाषा में समाचार एकत्र करता है। इसकी हिंदी वेबसाइट NDTV इंडिया (www.ndtv.in) पर आप online news हिंदी में पढ़ सकते हैं।

यहाँ आप देश विदेश की व्यवसाय, खेल, इत्यादि से सम्बंधित ख़बरें आसानी से हिंदी में पढ़ सकते हैं। इतना ही नहीं, आप NDTV इंडिया वेबसाइट पर लगातार हिंदी ख़बरों के लिए लाइव TV भी देख सकते हैं, वो भी एकदम मुफ्त में।

5. इंडिया टीवी

India TV भी भारत का एक मशहूर हिंदी न्यूज़ चैनल है। इसके साथ ही साथ इसकी ऑनलाइन हिंदी न्यूज़ वेबसाइट भी है जहा आप मुफ्त में online Hindi news पढ़ सकते हैं। यहाँ सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि देश और विदेश की ख़बरें हिंदी में पढ़ सकते हैं।

इंडिया टीवी की हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पर आप खेल, मनोरंजन, लाइफस्टाइल इत्यादि से सम्बंधित ख़बरें बेहद आसानी से हिंदी में पढ़ सकते हैं। इसके अलावा अगर आप लाइव न्यूज़ देखना पसंद करते हैं तो इसकी वेबसाइट पर ही “लाइव टीवी” बटन पर क्लिक करके आप इंडिया टीवी लाइव न्यूज़ चैनल अपने ब्राउज़र से देख सकते हैं।

6. News18 हिंदी

News18 एक भारतीय न्यूज़ चैनल है जो मूलतः English भाषा में है लेकिन इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर आप विभिन्न भाषाओँ में न्यूज़ पढ़ सकते हैं। हिंदी में ख़बरें पढ़ने के लिए जैसे ही आप हिंदी भाषा का चयन करते हैं, आप वेबसाइट के हिंदी संस्करण पर पहुंच जायेंगे। हालाँकि, आप सीधे ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करके भी News18 हिंदी संस्करण पढ़ सकते हैं।

News18 हिंदी पर आप क्रिकेट, मनोरंजन, लाइफस्टाइल, टेक्नोलॉजी, आदि से सम्बंधित देश और दुनिया कि ख़बरें हिंदी में पढ़ सकते हैं। इसके अलावा, चूँकि News18 के टीवी न्यूज़ चैनल है तो इसकी वेबसाइट से आप लाइव टीवी भी देख सकते हैं, वह भी एकदम मुफ्त।

7. BBC हिंदी

बीबीसी न्यूज़ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय news websites में से एक है। चूंकि यह न्यूज़ संस्थान एक ब्रिटिश कंपनी के द्वारा चलाया जा रह है तो मूलतः यह अंग्रेजी भाषा में है लेकिन ऑनलाइन इसके हिंदी संस्करण में आप हिंदी भाषा में भी न्यूज़ पढ़ सकते हैं।

BBC हिंदी पर भारत ही नहीं बल्कि पुरे विश्व भर की ख़बरें आप हिंदी में पढ़ सकते हैं। मनोरंजन, खेल, विज्ञान, तकनीकी, आदि से सम्बंधित ख़बरें आप हिंदी में पढ़ सकते हैं। साथ ही साथ BBC न्यूज़ की वेबसाइट पर वायरल videos देख सकते हैं और पॉडकास्ट भी सुन सकते हैं।

8. अमर उजाला

अमर उजाला मूलतः हिंदी भाषा में छपने वाला एक भारतीय समाचार पत्र है जो सन 1948 से कार्यरत है। समाचार पत्र के साथ साथ इसकी वेबसाइट के होमपेज से आप देश और दुनिया से जुडी सभी ख़बरों को हिंदी में ऑनलाइन पढ़ सकते हैं, वह भी एकदम मुफ्त।

अमर उजाला की हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पर आप ज्योतिष और मनोरंजन से लेकर शिक्षा और कारोबार तक से सम्बंधित ख़बरें हिंदी में एकदम मुफ्त में पढ़ सकते हैं। यह वेबसाइट हिंदी news पढ़ने के लिए सर्वश्रेष्ठ वेबसाइटों में से एक है।

यह भी पढ़ें: पुराने Newspapers और Magazines पढ़ने के लिए Websites

Share This Post:

1 thought on “Online हिंदी समाचार के लिए Top Hindi News Websites”

  1. बहुत ही अच्छा ब्लॉग लिखा है आपने इससे सबको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और इस तरह के ब्लॉग लिखते रहिये

    Reply

Leave a Comment