अपने WiFi की Speed कैसे बढ़ाएं: 5 कारगर तरीके

By Raman Sharma

on

आज ऑनलाइन गेमिंग और स्मार्ट टीवी के जमाने में WiFi की महत्वपूर्णता घर घर में बढ़ती जा रही है। वहीं बात चाहे स्मार्ट टीवी में ऑनलाइन मूवी देखने की हो या ऑनलाइन गेम खलेने की, slow WiFi स्पीड की वजह से कोई भी इंतज़ार नहीं करना चाहता। तो निश्चित तौर पर अगर आपके WiFi की स्पीड slow है तो या तो आप उसे निकालकर घर से बाहर फेंक देना चाहते हैं या कोई ऐसा तरीका जानना चाहते हैं जिससे WiFi की speed बधाई जा सके।

तो अगर आप सच में slow WiFi speed की वजह से परेशान हैं और जानना चाहते हैं कि WiFi की speed कैसे बढ़ाएं तो यह लेख आपके लिए ही है। इसमें आपको बताऊंगा 5 कारगर तरीके जिनकी मदद से आप अपने slow WiFi की speed को काफी हद तक बढ़ा पाएंगे।

WiFi की Speed बढ़ाने के लिए 5 कारगर तरीके

आपके WiFi की speed slow होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे WiFi router का गलत स्थान पर लगा होना, या जरूरत से ज्यादा डिवाइस कनेक्ट कर लेना, या ये भी हो सकता है कि आपका इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर आपको उतनी स्पीड दे ही नहीं रहा जितनी आपके broadband plan के अनुसार आपको मिलनी चाहिए। इसके लिए इंटरनेट पर कई वेबसाइटें हैं जहाँ आप अपने इंटरनेट की स्पीड चेक कर सकते हैं। बहरहाल, जो भी कारण हो, इन 5 तरीकों में से एक न एक आपके WiFi की speed बढ़ाने में आपकी जरूर मदद करेगा।

1. Router को घर के किसी खुले स्थान पर रखें

अक्सर लोग यह गलती कर देते हैं कि WiFi राऊटर को ऐसी जगह पर रख देते हैं जहाँ सिग्नल मिलने में बाधा उत्पन्न होती है। तो आपको ये देखना है कि कहीं आपका WiFi router घर की किसी दीवार, छत या फर्श से बाधित तो नहीं हो रहा है।

आपको यह भी ध्यान देना है कि कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस राऊटर के ज्यादा नजदीक ना हो। इससे भी WiFi सिग्नल बाधित हो सकते हैं जिसकी वजह से आपके WiFi की स्पीड धीमी हो सकती है। तो सीधी सी बात यह है कि WiFi router को घर के किसी ऊंचाई वाली जगह पर और खुले हिस्से में लगाएं जिससे सिग्नल बाधित न हों।

2. WiFi यूजर्स की संख्या कम करें

अधिक WiFi यूजर्स यानी अधिक bandwidth की खपत। अगर आप अपने WiFi की speed को बढ़ाना चाहते हैं तो devices या यूजर्स  की संख्या को सीमित करें। अगर आपके WiFi नेटवर्क पर यूजर्स गेम खेलते हैं, ऑनलाइन मूवीज देखते हैं, या वीडियो चैटिंग करते हैं तो इससे bandwidth बहुत खर्च होती है जिसकी वजह से इंटरनेट की स्पीड काफी स्लो हो जाती है।

अब आप हर यूजर के डिवाइस में तो देखने नहीं जायेंगे की कौन WiFi का किसलिए उपयोग कर रहा है। इसलिए उचित होगा कि आवश्यक काम करते समय या स्पीड की अधिक आवश्यकता के समय आप WiFi यूजर्स की संख्या कुछ कम कर दें और फिर WiFi उपयोग करें। आपको निश्चित पहले से बेहतर स्पीड मिलेगी।

3. सुनिश्चित करें कि WiFi का Firmware अपडेटेड है

कई बार पुराने फर्मवेयर और ड्राइवर्स की वजह से भी आपका router ठीक से रिस्पांस नहीं कर पाता और WiFi speed को धीमा कर देता है। तो अगर आप slow WiFi speed से झूझ रहे हैं तो आपको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपके WiFi router का firmware और drivers एकदम up to date हैं या नहीं।

आप अपने WiFi router की सेटिंग्स में जाकर यह check कर सकते हैं। वैसे तो आजकल सभी नए router automatic updates के साथ आते हैं, लेकिन अगर आप manually update करना चाहें तो सेटिंग्स में जाकर कर सकते हैं या फिर अपने WiFi सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करके उनसे करा सकते हैं।

4. WiFi रेंज एक्सटेंडेर का इस्तेमाल करें

WiFi रेंज एक्सटेंडर्स मार्किट में आपको मिल जायेंगे। इनके इस्तेमाल से आप WiFi signals को घर के उन स्थानों पर भी पंहुचा सकेंगे जहाँ पर signal कमजोर पड़ जाते हैं। हालाँकि, WiFi रेंज एक्सटेंडर्स स्पीड को नहीं बढ़ाते बल्कि सिग्नल की रेंज बढ़ा देते हैं। तो अगर आपके वाईफाई की स्पीड इसलिए धीमी है क्योंकि आपतक signal ठीक से नहीं पहुंचते तो वाईफाई रेंज एक्सटेंडेर आपकी मदद कर सकते हैं।

5. Wireless Access Point का इस्तेमाल करें

वायरलेस रेंज एक्सटेंडेर और एक्सेस पॉइंट लगभग एक जैसा ही काम करते हैं लेकिन दोनों में अंतर है। अंतर यह है कि रेंज एक्सटेंडेर भी आपके राऊटर की तरह ही सिग्नल की रेंज को और आगे तक बढ़ा देते हैं बिना किसी वायर या केबल की मदद के। जबकि एक्सेस पॉइंट के लिए ईथरनेट केबल की जरूरत पड़ती है।

तो यह सामान्य तौर पर बड़े स्थानों जैसे कंपनी, विद्यालय, बड़े कार्यालय, इत्यादि में उपयोग किया जाता है। एक्सेस पॉइंट की मदद से ईथरनेट केबल का उपयोग करके कई किलोमीटर दूर तक भी इंटरनेट पंहुचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Mobile Phone की Internet Speed कैसे बढ़ाएं

Share This Post:

Leave a Comment