Quiet Mode क्या है? Instagram पर Quiet Mode कैसे लगाएं?

By Raman Sharma

on

इंस्टाग्राम ने जनवरी 2023 में Quiet Mode फीचर की घोषणा की थी जिसने इंस्टाग्राम पर बने रहते हुए जब चाहो तब उससे ब्रेक लेने में यूजर्स की काफी मदद की है। इस लेख में विस्तृत रूप से आप जानेंगे कि Instagram का यह Quiet Mode क्या है और इसे कैसे enable करते हैं।

Instagram ने Quiet Mode को लांच करने से पहले teens के साथ एक survey किया था जिसके परिणामों से पता चला कि teens Instagram से break लेने के लिए एक ऐसा फीचर चाहते हैं कि Instagram अकाउंट delete भी न करना पड़े और कोई disturbance भी न हो।

हालाँकि, कुछ यूजर्स के पास अभी भी इस इंस्टाग्राम फीचर से जुड़े कुछ प्रश्न हैं जैसे कि इंस्टाग्राम का quiet mode क्या है, इंस्टाग्राम पर quiet mode के क्या उपयोग हैं और Instagram पर quiet mode कैसे लगाएं। खैर, इस article में Instagram quiet mode और उससे जुड़े लगभग सभी प्रश्नों के उत्तर आपको मिलेंगे।

इंस्टाग्राम का Quiet Mode क्या है?

Instagram का Quiet Mode एक ऐसा फीचर है जो notifications को pause करने और direct messages (DMs) के लिए autoreply भेजने की सुविधा प्रदान करता है। यह फीचर आपको गाडी चलते समय, पढ़ते समय या दूसरे महत्त्वपूर्ण काम करते समय Instagram से दूरी बनाने में आपकी काफी मदद कर सकता है।

अगर आप quiet mode को on करते हैं तो आपको कोई Instagram notification नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं, आपका प्रोफाइल activity status भी “Quiet Mode” पर set हो जायेगा। इस दौरान अगर कोई आपको message करता है तो उसे एक automatic reply मिलेगा कि आप अभी quiet mode में हैं।

तो इस quiet mode का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि आप बिना अपने Instagram account को delete या deactivate किये भी इंस्टाग्राम से break ले सकेंगे और जब चाहें तब वापस भी आ सकेंगे। अच्छी बात यह है कि Quiet mode बंद करने के बाद आपको वे सभी notifications और messages मिल जायेंगे जो आपको quiet mode में होने के दौरान आये थे।

सम्बंधित लेख: Instagram Reels से पैसे कैसे कमाएं: 7 आसान तरीके

Instagram पर Quiet Mode कैसे लगाएं?

जैसा कि पहले बता चूका हूँ जैसे ही आप quiet mode लगाएंगे तो आपकी profile activity status अपडेट हो जाएगी और आपके सभी Instagram notifications बंद हो जायेंगे। तो चलिए जब आप जान ही गए हैं कि quiet mode किसलिए इस्तेमाल किया जाता है तो अब जानिए कि Instagram पर quiet mode कैसे लगाएं।

Instagram पर quiet mode लगाने के लिए आपको नीचे दिए गए steps को follow करना होगा:

  • अपने स्मार्टफोन में Instagram app खोलें।
  • अपनी प्रोफाइल पर जाएं।
  • प्रोफाइल पर जाकर मेनू आइकॉन पर tap करें।
  • इसके बाद Settings and privacy पर क्लिक करें।
  • Notifications पर टैप करें।
  • यहाँ आपको Quiet Mode ऑप्शन दिख जायेगा। इसपर क्लिक करें।
  • Quiet Mode को on करने के लिए स्विच को toggle करें।

Turn on Quiet Mode on Instagram

इसके बाद आप अपने start time और end time को customize कर सकते हैं। आप quiet mode को किसी विशेष दिन या समय के लिए भी activate कर सकते हैं। उदहारण के तौर पर, आप अपना start time रात 11:00 बजे और end time सुबह 7:00 बजे set कर सकते हैं. इससे आपको रात को सोते समय Instagram पर notifications परेशान नहीं करेंगे।

इसके अलावा, आप अपना quiet mode का समय एक विशिष्ट तारिख और समय के लिए भी set कर सकते हैं। इसकी मदद से आप किसी खास इवेंट में अपना पूरा समय देने के लिए Instagram पर notifications ऑफ कर सकते हैं।

Share This Post:

Leave a Comment