इन Apps की मदद से Android Phone को बनायें Computer का Mouse

By Raman Sharma

on

क्या आप जानते हैं कि आप अपने Android फोन को कंप्यूटर के mouse के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं? आज के तकनीकी के जमाने में ऐसा करना कोई बड़ी बात नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि कुछ ही दिन पहले लिखे एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था कि अपने फोन को TV रिमोट कैसे बनायें। इस ब्लॉग पोस्ट में आपको बताऊंगा कि आप अपने Android phone को कंप्यूटर माउस की तरह कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

दरअसल मैं आपको कुछ ऐसे apps के बारे बताने जा रहा हूं जिनकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन को वायरलेस माउस में बदल सकेंगे। Google Play Store पर ऐसा करने के लिए कई apps उपलब्ध हैं लेकिन इस पोस्ट में वे apps लिस्ट कर रहा हूँ जिन्हे मैंने खुद इस्तेमाल करके देखा है।

नीचे बताये गए कुछ ऐप्स ब्लूटूथ और कुछ WiFi कनेक्टिविटी के माध्यम से काम करते हैं। आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में कनेक्टिविटी सुविधा के अनुसार app का चुनाव कर सकते हैं क्योंकि कुछ लैपटॉप या कंप्यूटर में Bluetooth connectivity नहीं पायी जाती।

इन 3 Apps से Android Phone को Mouse बनायें

नीचे बताए गए ऐप्स की मदद से आप अपने एंड्राइड स्मार्टफोन को माउस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। हालाँकि ऐसा करने के लिए बहुत सारे apps Google Play Store पर उपलब्ध हैं लेकिन निम्नलिखित 3 apps मेरे लिए बढ़िया काम किये।

1. Remote Mouse

Remote Mouse app एंड्रॉइड फोन को अपने लैपटॉप या कंप्यूटर के लिए माउस के रूप में उपयोग करने के लिए सबसे लोकप्रिय और उम्दा apps में से एक है। इस app का उपयोग करने के लिए आपको अपने एंड्रॉइड फोन और कंप्यूटर दोनों पर रिमोट माउस ऐप डाउनलोड करना होगा।

अपने पीसी पर रिमोट माउस ऐप डाउनलोड करने के लिए Remote Mouse की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, Get Now बटन पर क्लिक करें और फिर उस ऑपरेटिंग सिस्टम का चयन करें जिसके लिए आप ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं।

जैसे ही आप Android phone और computer दोनों पर app install कर लें तो दोनों को एक ही वाई-फाई कनेक्शन से कनेक्ट करें। आप चाहें तो Bluetooth से भी दोनों को connect कर सकते हैं। अब इस ऐप के जरिए दोनों को कनेक्ट करने के दो तरीके आपको दिखेंगे, IP address द्वारा और QR code को स्कैन करके।

तो आपको स्मार्टफोन पर इस app को खोलना है और ऊपरी दाएं कोने से + बटन पर टैप करके कोई भी एक विकल्प को चुनना है। इसके बाद लैपटॉप में रिमोट माउस ऐप खोलते ही आपको IP address और QR code मिल जाएगा जिसकी मदद से आपके दोनों डिवाइस कनेक्ट हो जायेंगे।

2. Appground IO Bluetooth Mouse

यह app आपके एंड्रॉइड फोन को कीबोर्ड और माउस दोनों के रूप में उपयोग करने की अनुमति देता है। हालाँकि, इसमें मल्टीमीडिया, प्रेजेंटर, कोड स्कैनर और कंप्यूटर कीबोर्ड सहित कई अन्य सुविधाएँ हैं, लेकिन ये सभी सुविधाएँ इसके paid plan में उपलब्ध हैं। तो अगर आप अधिक फीचर्स की चाह रखते हैं तो premium plan ले सकते हैं।

इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने Android फोन में app इंस्टॉल करना है और अपने फोन और कंप्यूटर दोनों का ब्लूटूथ ऑन करना है। ऐसा करने के बाद app को खोलें और इसे लैपटॉप से कनेक्ट करें। जैसे ही आपका Android फोन कंप्यूटर या लैपटॉप से कनेक्ट हो जायेगा, आप फोन को माउस की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे।

3. WiFi Mouse

यह एक और app है जिसकी मदद से मैंने अपने एंड्राइड फोन को लैपटॉप के माउस के रूप में इस्तेमाल किया है। यह भी Remote Mouse app की तरह ही काम करता है, जहां आपको दोनों डिवाइस कनेक्ट करने के लिए दोनों ही डिवाइस में app को इनस्टॉल करना पड़ता है।

इसके लिए भी आवश्यक है कि दोनों डिवाइस एक ही WiFi से जुड़े होने चाहिए। इसके अलावा आप Remote Mouse app की तरह ही IP address के माध्यम से भी दोनों डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं।

Android phone को mouse में बदलने के अलावा इस App में एक ऐसा खास रिमोट कंट्रोल फीचर है जिसकी मदद से आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर को दूर से ही shutdown और restart कर सकते हैं। Remote Mouse app की तरह ही आप WiFi Mouse app की वेबसाइट पर जाकर अपने दोनों डिवाइस पर इस ऐप को डाउनलोड करके कनेक्ट कर सकते हैं।

Share This Post:

Leave a Comment