Windows 10 कंप्यूटर में Hibernate Mode कैसे Enable करें?

By Raman Sharma

on

दोस्तों विंडोज कंप्यूटर के power options के बारे में तो हम सब जानते ही हैं, जैसे Shutdown, Sleep, Restart, आदि। स्कूल के शुरुआती दिनों में ही हमें इन चीजों के बारे बता दिया जाता है। लेकिन एक पावर ऑप्शन और भी होता है जो Windows कंप्यूटर के power options में दिखाई नहीं देता, जिसे हमे enable करना पड़ता है। इस पावर ऑप्शन का नाम Hibernate है।

Shutdown और Sleep power options के बारे में तो हम जानते ही हैं। जब हमें अपने कंप्यूटर को पूरी तरह बंद करना होता है तो हम उसे शटडाउन कर देते हैं। जब हमें कंप्यूटर से थोड़ी बहुत देर के लिए दूर जाना होता है बिना अपनी खुली हुई फाइलों को बंद किये, तो हम उसे स्लीप कर देते हैं जिससे हम उसे बाद में उसी पॉइंट से इस्तेमाल कर सकें।

क्या है हाइबरनेट मोड?

अब बात करते हैं Hibernate mode की। ये दरअसल Sleep mode की तरह ही Windows कंप्यूटर को स्लीप करने का एक दूसरा तरीका है। इसे हम कंप्यूटर के लिए एक प्रकार की Deep Sleep (गहरी निद्रा) कह सकते हैं।

तो इस फीचर के होने के पीछे एक कारण है। जब हम अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को स्लीप करते हैं तो यह एक तरह से चालू ही रहता है। ज्यादातर कंप्यूटर कम्पोनेंट्स काम करते रहते हैं जिससे पावर भी बहुत खर्च होती है। इसके विपरीत, हाइबरनेट मोड में आपके कंप्यूटर की मौजूदा स्थिति और खुली हुई सभी फाइलों को हार्ड ड्राइव में सेव करके कंप्यूटर को लगभग बंद ही कर दिया जाता है जिससे पावर बहुत ही कम या ना के बराबर खर्च होती है।

आसान भाषा में कहें तो अगर आप अपने कंप्यूटर को अपनी खुली हुई फाइलों को छेड़े बिना ज्यादा समय के लिए स्लीप पर रखना चाहते हैं तो आपको हाइबरनेट ऑप्शन का उपयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Computer की Speed बढ़ाने के लिए 8 बेहतरीन तरीके

अपने Windows 10 कंप्यूटर में हाइबरनेट मोड कैसे चालू करें?

तो चलिए अब मैं आपको बताता हूँ कि आप अपने Windows 10 कंप्यूटर में इस पावर ऑप्शन को enable करके कैसे अपनी Start menu में जोड़ सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स का अनुशरण करें:

  • सबसे पहले आपको Power and sleep सेटिंग्स को खोलना है और Additional power settings के लिंक पर क्लिक करना है।

Power and sleep options

  • अगली स्क्रीन पर आपको Choose what the power button does पर क्लिक करना है।

Choose what the power button does

  • इसके बाद अगली स्क्रीन पर Change settings that are currently unavailable के लिंक पर क्लिक करना है। यहाँ से आपको Hibernate ऑप्शन को टिक करके Save changes बटन पर क्लिक करना है।

Enable Hibernate in Windows 10

ऐसा करते ही हाइबरनेट का ऑप्शन आपके Windows 10 कंप्यूटर की Start menu में दिखना शुरू हो जायेगा। तो आगे से आपको अगर अपने कंप्यूटर को ज्यादा समय के लिए अचानक छोड़ कर जाना पड़े तो हाइबरनेट करना मत भूलियेगा।

Share This Post:

Leave a Comment