अब सीधे YouTube से Share करें Snapchat मित्रों के साथ Video

By Raman Sharma

on

अब आप YouTube वीडियो लिंक को अपने Snapchat दोस्तों के साथ बड़ी ही आसानी से share कर सकते हैं। Snapchat ने हाल ही में इस फीचर को पुरे विश्व में rollout किया है। अब तक, आपको YouTube वीडियो link को Snapchat पर डालने के लिए कॉपी और पेस्ट करना पड़ता था। लेकिन अब आप Stories और Snaps के माध्यम से सीधे Snapchat पर YouTube वीडियो के लिंक को अपने दोस्तों के साथ share कर सकते हैं।

कंपनी की मानें तो, Snapchat पर share किए गए YouTube videos को हर महीने दो अरब से अधिक Snapchat users देखते हैं। इसलिए कंपनी ने YouTube के साथ सहयोग किया जिसने Snapchatters के लिए video sharing को और भी आसान बना दिया है।

क्या आप इस नए फीचर को आज़माना चाहते हैं? क्या आप जानना चाहते हैं कि Snapchat पर YouTube वीडियो के लिंक कैसे साझा करें, तो दिए गए steps का पालन करें और Snapchat पर अपने पसंदीदा YouTube वीडियो का link अपने मित्रों के साथ share करें।

कैसे सीधे YouTube से Snapchat पर करें Video Share?

यह सुविधा Android और iOS दोनों के लिए उपलब्ध है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप Snapchat का उपयोग Android या iOS पर कर रहे हैं क्योंकि Snapchat पर YouTube वीडियो लिंक शेयरिंग की प्रक्रिया दोनों OS के लिए समान है।

तो चलिए जानते हैं कि कैसे YouTube से सीधे Snapchat वीडियो कि link शेयर कर सकते हैं:

  • सबसे पहले YouTube app पर जाएं और वह वीडियो चलाएं जिसे आप Snapchat पर शेयर करना चाहते हैं।
  • Share पर tap करें। यहाँ आपको Snapchat icon दिखेगा। उस पर tap करें।
  • Snapchat icon पर tap करते ही आपको YouTube स्टिकर के साथ चयनित video template दिखाई देगा। अब आपको Snap camera से या tools के साथ अपनी Story बनानी है और Send पर click करना है।
  • अब या तो इसे  Story के रूप में पोस्ट कर सकते हैं या अपने Snapchat मित्रों को message के रूप में भेज सकते हैं। इसे स्टोरी के रूप में पोस्ट करने के लिए My Story पर टैप करें या अपने दोस्तों को भेजने के लिए उनके नाम पर टैप करें। और फिर Send icon पर क्लिक करें।

YouTube videos Snapchat par share karen

बहुत बढ़िया! इस तरह आप Snapchat पर अपना पहला YouTube वीडियो लिंक सफलतापूर्वक share कर सकते हैं। अब, यदि आपका कोई मित्र आपकी Story देखता है और YouTube स्टिकर पर टैप करता है, तो app सीधे उन्हें YouTube app या आपके default browser पर redirect कर देगा।

यह YouTube video makers और viewers दोनों के लिए एक शानदार feature है। YouTube video Creators अपने Snapchat viewers के माध्यम से अपने वीडियो साझा करके अधिक engagement हासिल कर सकेंगे। प्रत्येक Snapchat user इस feature का उपयोग कर सकता है और बिना किसी नियम और शर्तों के Snapchat पर YouTube वीडियो साझा कर सकता है।

यह भी पढ़ें: जानिए कैसे अब आप भी कर पाएंगे Instagram Stories में Link Share

Share This Post:

Leave a Comment